गंगापार, जनवरी 5 -- विकास खण्ड प्रतापपुर अंतर्गत ग्रामसभा भोगवारा में भोगवारा (रतईपार) से तिवारी बस्ती तक बनी करीब 500 मीटर लंबी सड़क ग्रामीणों के लिए अभिशाप बन चुकी है। जिला पंचायत निधि से लगभग एक दशक पूर्व बनी यह सड़क आज मरम्मतीकरण के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। बरसात के दिनों में हालात और भयावह हो जाते हैं, जब सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है और हर दिन दुर्घटना का खतरा मंडराता रहता है। बावजूद इसके अब तक न तो किसी जनप्रतिनिधि ने सुध ली और न ही विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई की गई। इस गंभीर समस्या को लेकर समाजसेवी सूर्या यादव तथा संतोष तिवारी (गुड्डू) ने जिला पं...