संतकबीरनगर, जनवरी 3 -- राजघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर क्षेत्र में पिपरा प्रथम से बैरिहवां-मदरहा-औरहिया जाने वाली सड़क की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। मरम्मत के अभाव में सड़क बदहाल हो गई है, जिससे आवागमन में भारी असुविधाएं हो रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार जब से सड़क बनी है तब से मरम्मत कार्य नहीं हुआ। यह मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गिट्टियां बिखरी पड़ी है जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काफी मांग के बावजूद मरम्मत न होने से आक्रोशित हो ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन करने वालों में हरिश्चंद्र, रामसजन, रामशरण, शंकर, चंद्रशेखर, पंचम, राधेश्याम, मुरली, गंगाराम, कमलेश, नरेश, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.