कानपुर, दिसम्बर 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ रेलखंड पर अमौसी और मानक नगर के बीच रेलवे ब्लॉक के काम में देरी से कानपुर-लखनऊ रेलवे सेक्शन देर शाम जाम हो गया। कानपुर सेंट्रल से उन्नाव के आगे के स्टेशनों तक ट्रेनें जहां के तहां रुक गईं। कानपुर से 13 ट्रेनें और मालगाड़ियां फंस गईं। दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस सवा घंटे तो ग्वालियर-बरौनी तीन घंटे तक सेंट्रल पर खड़ी रहीं। वहीं पौने पांच बजे कानपुर आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस रात 12 बजे आकर दिल्ली गई। ट्रेनों के इतनी देर तक सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी होने से यात्रियों ने सेंट्रल पर उतरकर हंगामा किया। सही जानकारी न मिलने से यात्री नाराज थे। कानपुर रेल प्रशासन ने तेजस और ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस को उन्नाव से बालामऊ के रास्ते से लखनऊ भेजने का निर्णय लिया। रेलवे ने यातायात प्रबंधन के मद्देनजर आठ ट्रे...