कटिहार, जनवरी 10 -- सेमापुर,संवाद सूत्र शीतलहर व कंपकंपाती ठंड के बीच प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी चरमराने लगी है। हालांकि विद्युत विभाग द्वारा मेंटनेंस कार्य के कारण आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही जा रही है। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में स्थिति अधिक गंभीर है। शुक्रवार को बिजली की आंख मिचौनी से दर्जन भर से ज्यादा इलाकों में आमलोगों को परेशानी उठानी पड़ी। ठंड के मौसम में बिजली बाधित रहने से लोगों का दैनिक कार्य प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-रात कभी भी बिजली गुल हो जा रही है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे व्यवसायियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रहती है। इस संबंध में विद्युत विभाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.