नई दिल्ली, फरवरी 13 -- हमारी पहचान अब सिर्फ शरीर तक सीमित नहीं रही। डिजिटल एरा में हमारी हंसी, हमारे थॉट्स, हमारी फोटोज, हमारी बातें, सब कुछ सोशल मीडिया पर मौजूद है। ऐसे में एक सवाल पहले से ज्यादा बड़ा हो गया है कि क्या इंसान मरने के बाद भी डिजिटल दुनिया में जिंदा रह सकता है? टेक कंपनी Meta की एक नई AI आधारित पेटेंट फाइलिंग ने इस सवाल को हकीकत के और करीब ला दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta को दिसंबर, 2025 में एक ऐसा पेटेंट मिला है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से किसी यूजर के ऑनलाइन बिहेवियर को 'सिम्युलेट' करने की बात कही गई है। यह पेटेंट साल 2023 में फाइल किया गया था और इसे कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर Andrew Bosworth से जोड़ा गया है। इस सिस्टम में एक बड़ा लैंग्वेज मॉडल यूजर के पुराने पोस्ट, कमेंट, लाइक्स और ऐक्टिविटीज के आधार...