लखनऊ, फरवरी 2 -- कैसरबाग स्थित इप्टा के बलराज साहनी प्रेक्षागृह में रविवार को अंशुमान दीक्षित के निर्देशन में नाटक मरणोपरान्त का मंचन किया गया। नाटक की कहानी ने रिश्तों के मनोवैज्ञानिक ताने-बाने और मानवीय संवेदनाओं की गहरी परतों को बखूबी उकेरा। बैक स्टेज सोशल एण्ड कल्चरल फाउण्डेशन की ओर से मंचित नाटक दो पात्रों के इर्द-गिर्द घूमता है, जहां रूपल अग्रवाल (पहला युवक) और राहुल प्रताप सिंह (दूसरा युवक) ने अपने सधे हुए संवादों और परिपक्व अभिनय से किरदारों के अंतर्द्वंद को जीवंत कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...