पूर्णिया, मई 20 -- पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता। दधीचिदेहदान समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि अवंतिका देवी की मृत्यु के बाद उनके पुत्र और परिवार जनों ने उनकी आंखों के कॉर्निया का दान कराया। अवंतिका देवी की मृत्यु 71 वर्ष की आयु में शहर के विवेकानंद कॉलोनी स्थिति उनके आवास पर हुई। उनकी मृत्यु के बाद अवंतिका देवी के पुत्र संजीव कुमार सिन्हा ने ग्रीन पूर्णिया के सचिव रवींद्र साह से संपर्क किया। सूचना मिलने पर डॉ. एके गुप्ता ने नेत्रदान करने के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज की डॉ. शिवानी को कॉल किया। डॉ. शिवानी की अगुवाई में डॉ. मो. आरीफ ने अवंतिका देवी का मरणोपरांत नेत्रदान कराया। बता दें कि अवंतिका देवी ग्रीन पूर्णिया संस्था की पहली और जिले की 9वीं नेत्रदानी हैं। बता दें कि अवंतिका देवी का पूरा परिवार मरणोपरांत नेत...