गोपालगंज, अगस्त 30 -- गोपालगंज। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मरछिया चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में नगर परिषद के उपचेयरमैन धनंजय यादव, समाजसेवी धनंजय कुमार वर्मा, अरुण कुमार केसरी, बालाहाता मुखिया असलम, अनिल सिंह कुशवाहा, विनय जैन, गौतम यादव और अनिल यादव सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। धनंजय वर्मा ने कहा कि यह यात्रा बिहार में नए राजनीतिक परिवर्तन का संदेश दे रही है। जनता बदलाव चाहती है। राहुल गांधी व तेजस्वी यादव की यह संयुक्त पहल जनता की उम्मीदों को पूरा करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.