कोडरमा, जनवरी 10 -- सतगावां। प्रखंड क्षेत्र में कड़कड़ाती ठंड, घने कोहरे और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मरचोई पंचायत के मुखिया उत्तम सिंह ने शनिवार को गरीब, बुजुर्ग, असहाय एवं दिव्यांग लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। जानकारी के अनुसार, सरकार एवं प्रखंड प्रशासन की ओर से पंचायत को कंबल उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन जरूरतमंदों की संख्या अधिक होने के कारण ये कंबल कम पड़ गए। पंचायत का कोई भी गरीब व्यक्ति ठंड में ठिठुरने को मजबूर न हो, इसी उद्देश्य से मुखिया उत्तम सिंह ने सैकड़ों अतिरिक्त कंबल मंगवाए और उनका वितरण कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...