रांची, दिसम्बर 10 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के मरचा बरटोली निवासी 27 वर्षीय नामजन तोपनो का मंगलवार देर शाम खूंटी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। नामजन, रनिया थाना में पदस्थापित चौकीदार फुलमनी तोपनो का छोटे भाई थे। परिजनों के अनुसार वह बीपी और शुगर की बीमारी से पीड़ित थे। तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर झामुमो तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रूबेन तोपनो ने बरटोली पहुंचकर अंतिम दर्शन किया और परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की। निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.