बुलंदशहर, अगस्त 25 -- जुलाई का महीना भी पूरा बीत गया लेकिन, अब अगस्त के महीने में भी सिर्फ एक सप्ताह शेष है। लेकिन मरगूबपुर नहर में अभी तक पानी नहीं आया है। नहर में पानी न आने से आस पास के किसानों की फसलें सूख रहीं हैं। किसानों को अपने खेतों में सिंचाई के लिए तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नही हो रही है। नहर में पानी न होने से किसान परेशान हैं। क्षेत्र के किसान शिवकुमार और अरविंद सिंह ने बताया कि मई माह में दो-चार दिन के लिए पानी छोड़ा गया था। इसके बाद जून की शुरुआत में पानी नहीं आया। इससे फसलों की सिंचाई समय से नहीं हो पा रही है। गर्मी के कारण फसलें खेतों में सूख रही हैं। धान की नर्सरी डालने की तैयारी में लगे किसान नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। किसान कुलदीप और राजेन्द्र सिंह का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.