गंगापार, दिसम्बर 15 -- मरखामऊ गांव में नालियों की नियमित सफाई न होने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर मऊआइमा-बांका जलालपुर मार्ग पर बह रहा है। इससे सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। राह से गुजरने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहन गंदे पानी के छींटे उड़ाते हैं, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध के कारण आसपास रहना मुश्किल हो गया है और संक्रमण फैलने का खतरा भी रहता है। ग्रामीणों ने शिकायत के बावजूद सफाई न होने का आरोप लगाते हुए जल्द ही समस्या के समाधान की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...