कोडरमा, जून 7 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व शनिवार को धार्मिक उत्साह, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अकीदतमंदों ने सुबह सामूहिक रूप से विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की और देश में अमन, शांति व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। मुख्य नमाज मरकच्चो जामा मस्जिद में अदा की गई, वहीं शाहगंज, कर्बला नगर, नादकरी, भोजपुर, महुआटांड़, दरदाही, महुंगाय, नावाडीह-1, खेशमी, लोहडि़यो, देवीपुर, मुर्कमनाय, पुरनानगर, मंझलानगर और दशारो आदि स्थानों पर भी नमाज अकीदत के साथ संपन्न हुई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की मुबारकबाद दी। इसके बाद घरों में बकरों की कुर्बानी दी गई और अल्लाह तआला का शुक्रिया अदा किया गया। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। शांति व्यवस्था बनाए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.