कोडरमा, दिसम्बर 16 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में धान अधिप्राप्ति कार्य को गति देने के उद्देश्य से कुल छह धान अधिप्राप्ति केंद्रों का उद्घाटन किया गया। केंद्रों का उद्घाटन विधायक डॉ. नीरा यादव, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, प्रखंड प्रमुख विजय कुमार सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) प्रदीप शुक्ला तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) हुलास महतो ने किया। इन अधिप्राप्ति केंद्रों में मरकच्चो दक्षिणी, जामू, चोपनाडीह, सिमरिया, धुबाडीह एवं मरकच्चो उत्तरी के पैक्स शामिल हैं। उद्घाटन के पहले ही दिन किसानों से लगभग 500 क्विंटल धान की खरीद की गई। मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) लक्ष्मीकांत लोहरा ने जानकारी दी कि धान खरीद की प्रक्रिया 31 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल...