कोडरमा, जुलाई 5 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सर्वोदय जमा दो उच्च विद्यालय के स्टेडियम में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 29वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने की, जबकि संचालन युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बबलू यादव ने किया। राजद प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने कहा कि कोडरमा जिले के सभी प्रखंडों में पार्टी की पकड़ मजबूत हुई है और आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। वहीं, पार्टी के जिला महासचिव डॉ. सरफराज नवाज ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में क्षेत्र की गरीब जनता परेशान रही है, लेकिन राजद की सरकार बनने पर जनता को हरसंभव राहत और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सभा को अन्य कई नेताओं ने भी संबोधित किया और कार्यकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.