कोडरमा, अगस्त 14 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। भाजपा प्रखंड इकाई मरकच्चो की ओर से राष्ट्र एकता और देशभक्ति के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में यह यात्रा मरकच्चो बंधन चौक से शुरू होकर दुर्गा मंदिर मेला परिसर तक पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने "भारत माता की जय" और "वीर सपूत अमर रहें" जैसे देशभक्ति के नारे लगाए। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, जिला महामंत्री विजय यादव, कैलाश यादव, शंभु सिंह, रवींद्र पांडे, महेंद्र पांडे, पवन सिंह, नवीन सिंह, रामलाल यादव, कामदेव सिंह, मुकेश राम, उमेश अग्रवाल, मुकेश ठाकुर, अणेश्वर सिंह, पूर्व मुखिया सुरेंद्र यादव, मुखलाल वर्मा, महेंद्र साव, भोला यादव, नागेश्वर प्रसाद यादव, कामेश्वर राय, ...