कोडरमा, फरवरी 21 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बरियारडीह में शनिवार शाम ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में एक महिला को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों के अनुसार, उक्त महिला ऑटो से बरियारडीह चौक पहुंची और वहां मौजूद लोगों से नहाने के लिए किसी स्थान के बारे में पूछने लगी। इस पर किसी ने उसे विद्यालय के पीछे स्थित तालाब के बारे में बताया। महिला तालाब की ओर चली गई। कुछ देर तक एक अनजान महिला को तालाब के आसपास घूमते देख गांव की महिलाओं को संदेह हुआ। इसके बाद महिलाओं ने उससे पूछताछ शुरू की। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पूछताछ के दौरान महिला द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं दिए जाने पर लोगों का संदेह और बढ़ गया। बताया जाता है कि इसी बीच महिला वहां से निकलकर पुनः बरियारडीह चौक की ओर जाने लगी, तभी ग्रामीणों की भीड़ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.