कोडरमा, फरवरी 13 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मरकच्चो पुलिस ने शुक्रवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई दशारोखुर्द निवासी संजय यादव, वीरेंद्र यादव तथा उसके पिता द्वारिका यादव के घर पर की गई। तीनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे हैं। थाना प्रभारी एनके. तिवारी और एएसआई मो. इसराफिल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की। पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन वे गिरफ्त से बाहर रहे। इससे पूर्व उनके घर पर इश्तेहार भी चिपकाया गया था। निर्धारित समय सीमा के भीतर पुलिस या न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होने पर अंततः कुर्की-जब्ती की कार्रवाई अमल में लाई गई। उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्तों पर अपने ही गोतिया रामदेव यादव और राजेश यादव पर जानलेवा हमला ...