कोडरमा, फरवरी 17 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में पंचायत सहायक, मुखिया एवं पंचायत सचिवों के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रशासन को अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) हुलास महतो ने प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सहायकों से पंचायत का पूर्ण सहयोग प्राप्त करते हुए प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए तकनीकी एवं प्रशासनिक दक्षता अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण में पंचायत की सूचनाओं, योजनाओं एवं सरकारी निर्देशों को समय पर आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पंचायत के रजिस्टर, अभिलेखों एवं सेवाओं के डिजिटलीकरण कर ऑनलाइन माध्यम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.