कोडरमा, फरवरी 26 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि । कोडरमा - मधुपुर रेल खंड स्थित नवलशाही थाना क्षेत्र के नवादा पुल के पास मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गयी । मृतक की पहचान नवादा निवासी 70 वर्षीय जगदीश साव के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार तीन वर्ष पूर्व वृद्ध के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद से जगदीश साव मानसिक रूप से कमजोर हो गया था और अत्यधिक शराब का सेवन करने लगा था। मंगलवार की सुबह वो शराब के नशे में धुत था और नशे की हालत मे वो रेल पटरी की तरफ चला गया। इसी दौरान कोडरमा की तरफ से आ रही ट्रेन ने वृद्ध को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया । इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.