कोडरमा, जनवरी 7 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय अभियान के तहत जनवरी को जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ हुलास महतो एवं सीओ परमेश्वर कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों ने महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाली हर प्रकार की हिंसा, भेदभाव एवं उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जेंडर समानता और सम्मानजनक व्यवहार ही एक सुरक्षित और सशक्त समाज की आधारशिला है। कार्यक्रम के दौरान जागरुकता फैलाने, पीड़ितों को सहयोग प्रदान करने तथा कानून का पालन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। साथ ही जेंडर समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया...