कोडरमा, फरवरी 13 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत अंतर्गत डुमरडीहा गांव में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान डुमरडीहा निवासी 46 वर्षीय राजेंद्र साव के रूप में की गई है। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी कौशल्या देवी ने मरकच्चो थाना पहुंचकर लिखित सूचना दी। अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि 13 फरवरी की सुबह वह खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनके पति ने घर में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही वह तत्काल घर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने पति को मृत अवस्था में पाया। आवेदन में उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि उनके पति मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी एन.के. तिवारी, एएसआई मो. इस...