कोडरमा, जुलाई 21 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मध्य पंचायत स्थित कोटवार मुहल्ला के प्रज्ञापीठ गायत्री मंदिर परिसर में रविवार को गायत्री परिवार मरकच्चो व शांतिकुंज हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मंदिर परिसर व आसपास की साफ-सफाई से हुई। इसके बाद सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जाप किया गया। संध्या समय सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों गायत्री परिवार के सदस्य एवं ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत खीर का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अंजु देवी, उषा देवी, कौशल कुमार कौशल, राहुल वर्णवाल, सोनु वर्णवाल, अर्जुन गुप्ता, गणेश प्रसाद साव, बालेश्वर प्रसाद साव, शिवशंकर साव समेत कई गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.