कोडरमा, जनवरी 3 -- मरकच्चो। प्रखंड में शनिवार को किसान क्रेडिट कार्ड अभियान के तहत वितरण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ हुलास महतो एवं एलडीएम विमलकांत झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीडीओ हुलास महतो ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना किसानों को कम ब्याज दर पर समय पर ऋण उपलब्ध कराने में सहायक है। कार्यक्रम के दौरान कई पात्र लाभुक किसानों को बीडीओ द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड की पासबुक प्रदान की गई। बीडीओ ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ना तथा उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है, ताकि किसान साहूकारों पर निर्भर न रहें और संगठित बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ सकें। वहीं एलडीएम विमलकान्त झा ने किसानों को केसीसी से जुड...