कोडरमा, जनवरी 9 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह पंचायत के विचरिया नईटांड़ में शुक्रवार की दोपहर बाद एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विचरिया नईटांड़ निवासी 46 वर्षीय संजय राम के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय राम घर से किसी काम से कुएं की ओर गया था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर गिर गया। गिरने की आवाज सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी वहां जमा हो गए। ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.