कोडरमा, अक्टूबर 9 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो अंचलाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा ने बुधवार की रात मरकच्चो पुलिस के सहयोग से अवैध रूप से बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया है। साथ ही ट्रैक्टरों की रेकी कर रही एक बाइक भी जब्त की गई है। सूत्रों के अनुसार, सीओ को गुप्त सूचना मिली थी कि बराकर नदी क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने बेरहवा जंगल स्थित दुमुहानी के पास छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चार ट्रैक्टर बालू लदे हुए आते दिखे, जिन्हें अधिकारियों ने रोककर जब्त कर लिया। वहीं, ट्रैक्टरों की रेकी कर रहा एक बाइक सवार पुलिस को देख बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर थाना परिसर में रख दिया है। सभी वाहनों पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.