कोडरमा, मई 26 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड के बंधन चौक समेत मरकच्चो बाजार में दूरदराज से प्रतिदिन सैकड़ों महिलाएं खरीदारी करने पंहुचती हैं। मगर यहां सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं रहने से महिलाओं को फजीहत होती है। इन जगहों पर महिलाओं की सुविधा के लिए शौचालय की अति आवश्यकता है। प्रशासन को इस दिशा में पहल करने की जरूरत है। मरकच्चो के ह्रदयस्थली कहे जानेवाले बंधन चौक से तिलैया कोडरमा, गिरिडीह, रांची, कोलकाता आदि जगहों के लिए बसें खुलती हैं। ऐसे में लोगों की हर समय भीड़ लगी रहती है। इसके अलावा मरकच्चो बाजार साप्ताहिक हाट में भी सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। इसके अलावा प्रखंड मुख्यालय परिसर के सामने बैंक भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.