कोडरमा, अक्टूबर 1 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। शारदीय दुर्गा पूजा की खुशी एवं उल्लास में पूरा मरकच्चो प्रखंड सराबोर हो चुका है। मां दुर्गा की भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। मंगलवार को सभी पूजा पंडालों एवं दुर्गा मंडपों में विधि-विधान के साथ महाअष्टमी पूजा, कुमारी कन्या पूजन और विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। पूजा-अर्चना के बाद माता का आशीर्वाद एवं प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पंडालों में उमड़ पड़ी। दुर्गा मंडपों और आसपास के इलाकों को रंग-बिरंगी रोशनी और दूधिया बल्बों से सजाकर आकर्षक बनाया गया है। सोमवार शाम सप्तमी पूजा के बाद सभी पंडालों के पट खोल दिए गए थे। पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जो लगातार जारी है। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप मरकच्चो के साथ-साथ जामू, दश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.