कोडरमा, फरवरी 18 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष सह बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव गिरिडीह के दलदल जाने के क्रम में मरकच्चो ब्लॉक चौक पर रुके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने श्री यादव के समक्ष मरकच्चो को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई। उनका कहना था कि अनुमंडल बनने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही मरकच्चो से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कर्मा धाम जाने वाली सड़क के कालीकरण की भी मांग रखी गई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क जर्जर होने के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। जानकी प्रसाद यादव ने ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.