कोडरमा, अक्टूबर 28 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। निष्ठा और श्रद्धा के इस पर्व पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो स्थित बुढ़वा आहर, फुलवारी आहर, पंचखेरो नदी तथा पंचखेरो जलाशय घाट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ देखी गई। सभी घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। हर गली-मोहल्ले में छठ गीतों की मधुर गूंज वातावरण को भक्तिमय बनाए हुए थी। घाटों पर प्रकाश की आकर्षक व्यवस्था स्थानीय समितियों द्वारा की गई थी। वहीं कई स्थानों पर छठ पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मरकच्चो कोटवार मुहल्ला में छठ समिति द्वारा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जबकि फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.