पूर्णिया, जनवरी 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया शहर अंतर्गत मरंगा उच्च विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक विद्यालय परिसर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधायक विजय खेमका ने की। बैठक में विद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं तथा प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। शिक्षा प्रेमी के रूप में संजय चौधरी का चयन किया गया। साथ ही प्रधानाचार्य, वरीय शिक्षक, शिक्षा प्रेमी, अभिभावक प्रतिनिधि, महिला प्रतिनिधि एवं आमंत्रित सदस्यों को सम्मिलित करते हुए नई प्रबंध समिति का गठन किया गया। सदस्यों ने विद्यालय के विकास तथा छात्र छात्राओं के पठन पाठन को व्यवस्थित करने का सुझाव दिया। जिसे कार्यरूप के लिए प्रस्ताव में सूचीबद्ध किया गया। बैठक के उपरांत विधायक द्वारा विद्यालय ...