सीतापुर, जनवरी 28 -- केसरीगंज, संवाददाता। नगर के मोहल्ला अंबर सराय स्थित प्रसिद्ध श्री महावीरन हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित षष्टम् श्री रुद्र महायज्ञ में बुधवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख-शांति की कामना की। यज्ञाचार्य पं. संगम शुक्ला नैमिष धाम ने वैदिक मंडल के आचार्यों के साथ पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण के लिए आहुतियां डालीं। श्री राम कथा में कथा व्यास पं. गिरजेश शुक्ला ने आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए प्रभु श्री राम जन्म की कथा का सुंदर वर्णन किया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा व्यास ने भगवान भोलेशंकर एवं माता पार्वती की पावन कथा का वर्णन किया। श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा में संत शिरोमणि श्री त्यागी महाराज के आगमन पर भारी संख्या में लोगों ने उनका आशीर्वाद लिया। रात में श्री राधा...