दुमका, दिसम्बर 1 -- रानेश्वर। विश्वविद्यालय के नोटिफिकेशन के अनुसार सोमवार को मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानेश्वर मे प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नब कुमार पाल की अध्यक्षता मे एन इ पी के इंटरशिप, प्रोजेक्ट तथा विश्वविद्यालय के दिशा निर्देश के अलोक मे एक बैठक हुई। बैठक में एक कमेटी की गठन की गई। जिसमें चेयरपर्सन प्रोफेसर नब कुमार पाल, तथा एन इ पी कॉलेज नोडल ऑफिसर प्रोफेसर माजिद नदीम अहसन । विज्ञानं संकाय सदस्य -प्रोफेसर आबिद राजा, वाणिज्य संकाय सदस्य प्रोफेसर गजेंद्र कुमार सिंह,मानवीकी संकाय सदस्य, डॉ हिमांशु कुमार सिंह, सामाजिक मानवीकी सदस्य प्रोफेसर हुमायूं कबीर, तथा एन इ पी इंटरशिप प्रोजेक्ट वर्क नोडल ऑफिसर सदस्य सचिव डॉ रूपम कुमारी को बनाया गया l इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...