चतरा, नवम्बर 30 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड प्रखंड में इन दिनों मोबाईल इंटरनेट सेवा खराब चल रहा है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। यहां अधिकतर कंपनियों का नेटवर्क सही से काम नहीं करता है। कई स्थानों पर तो नेटवर्क के लिये लोग पहाड़ों पर या फिर पेड़ पर चढ़कर नेटवर्क की तलाश करते हैं। लोगों का कहना है कि आज जहां दूसरे शहर तरक्की कर रहा है, लेकिन मयूरहंड प्रखंड के लोग पहाड़ों और पेड़ों पर चढ़कर नेटवर्क खोज रहे हैं, यह बड़ी दुख की बात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...