अलीगढ़, दिसम्बर 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। श्री महेश्वर इंटर कॉलेज में अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी और अलीगढ़ टाइटंस के बीच 30- 30 ओवर का मैच खेला गया, जिसमें अलीगढ़ टाइटंस को 151 रन से हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने 24.1 ओवर में 355 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मयंक शर्मा ने मैच में छक्कों की बारिश करते हुए 57 गेंदों में 208 रन की तूफानी पारी खेली। 29 छक्के और 7 चौके लगाए। हर्ष शर्मा ने 20 गेंदों में 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अलीगढ़ टाइटंस की टीम 21 ओवर में 204 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसमें करन प्रताप सिंह ने 40 गेंदों में 71 रन बनाए। अलीगढ़ एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोनू यादव ने किफायती गेंदबाजी की चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लिए। युग शर्मा ने तीन विकेट, देवांश राठौर ने ...