लखनऊ, अप्रैल 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मयंक त्रिवेदी को राष्ट्रीय लोकदल का प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। अब तक श्री त्रिवेदी रालोद के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के पद के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने बताया कि केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से आशा व्यक्त की गई है कि इस दायित्व का निर्वहन करते हुए मयंक त्रिवेदी भारत रत्न चौधरी चरण सिंह एवं चौधरी अजित सिंह की विचारधारा-रालोद की रीति-नीति में आस्था रखते हुए राष्ट्रीय लोकदल को मजबूती प्रदान करेंगे। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, चन्द्रकांत अवस्थी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पीके पाठक, प्रमोद शुक्ला, आमिर साबिरी, मुकेश वर्मा आदि ने मयंक त्रिवेदी को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.