गाज़ियाबाद, फरवरी 12 -- गाजियाबाद। विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को टाइटल अवार्ड प्रदान किए गए। समारोह का उद्घाटन प्रधानाचार्या धर्मजीत कौर ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा जीवन में अनुशासन और परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के साथ बिताए पलों को साझा करते हुए भावुक विदाई दी। स्टूडेंट ऑफ द ईयर का सम्मान मयंक कुमार एवं प्रिया यादव को दिया गया। मोस्ट डिसिप्लिन्ड विद्यार्थी के रूप में सजल अग्रवाल और राधिका को सम्मानित किया गया। वही...