अमरोहा, अप्रैल 7 -- निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के नामांकन, उपस्थिति, ठहराव के लिए ग्राम पंचायत बसेड़ा खुर्द में प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही लोगों को शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने व शिक्षा प्राप्त करने को प्रोत्साहित करने की अपील की। इस दौरान प्रधानाध्यापक भूपेंद्र सिंह, सहायक अध्यापक संजीव कुमार, राजीव कुमार, अभिषेक त्रिवेदी, हरेंद्र कुमार, ममता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.