हापुड़, मार्च 7 -- ममेरे भाई के इश्क में फंसकर शादी के बंधन में बंधी महिला की जिंदगी तबाह होने के कगार पर खड़ी है, जिसे पति समेत उसके परिजनों के जुल्मो सितम से तंग होकर मायके में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। गढ़ निवासी मोहसिना ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि उसके घर में ममेरे भाई का आना जाना था, जिसने प्रेमजाल में फंसाकर उससे निकाह कर लिया था। परंतु दहेज न मिलने से पति समेत उसके परिवार वाले नाराज होकर उसका उत्पीडऩ करने लगे। जिन्होंने दुधमुंहे बेटे के साथ उसे घर से बाहर खदेड़ दिया था। जो तभी से अपने मायके में रहने को मजबूर है। परंतु अब पता लगा है कि पति द्वारा दूसरी शादी करने की तैयारी की जा रही है, जिससे उसकी जिंदगी पूरी तरह तबाह हो जाएगी। इसलिए दहेज लोभी पति को दूसरी शादी करने से रोका जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.