कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी। पीड़ित की मानें तो उसका ममेरा भाई अक्सर उसके घर आया जाया करता था। इस दौरान उसने 24 वर्षीय पत्नी को प्रेम जाल में फंसा लिया। 15 मार्च की रात पत्नी को भगा ले गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला व आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...