हमीरपुर, दिसम्बर 23 -- बिवांर, संवाददाता। ममेरी ससुराल आई महिला के पर्स से लाखों के जेवरात गायब हो गए। पीड़िता ने ममेरी सास के खिलाफ जेवरात चोरी की थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जनपद कानपुर देहात थाना गजनेर के मेथुन गांव की रोहिणी पत्नी भूपेंद्र सिंह ने थाना में तहरीर देकर बताया कि सास के मायका छानी खुर्द में आने पर फोन से बुलाया था। सास के बुलाए जाने पर ममेरी ससुराल 7 दिसंबर को आई थी। जहां उसके पर्स से जेवराज सोने की अंगूठी, हार, मंगलसूत्र, पैबेज गायब हो गए। ससुराल वापस जाते समय रास्ता में पर्स देखने पर जेवरात गायब मिले। महिला को करीब 8 लाख रुपये के नुकसान हुआ है। महिला ने ममेरी सास ममलेश पत्नी धनराज के खिलाफ पर्स से जेवरात चोरी कर लेने की थाना में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि महिला की तहरीर म...