मुजफ्फर नगर, अगस्त 8 -- मुजफ्फरनगर। ममेरी व फुफेरी बहनों के आपस में शादी करने का मामला सामने आया है। एक युवती के पिता द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करने के बाद पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया था। दोनों ने तितावी थाने पहुंचकर एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। एक युवती ने आपस में शादी करने की बात भी कही। सोशल मीडिया पर भी दोनों बहनों का अनोखा नया रिश्ता खूब वायरल हो रहा है। तितावी थाना क्षेत्र की रहने वाली दोनों ममेरी और फुफेरी बहनें डेढ़ साल से एक साथ रह रही हैं। परिवार ने दोनों के रिश्ते का विरोध किया, लेकिन दोनों ने उनकी नहीं सुनी। पुलिस के अनुसार 26 फरवरी को दोनों परिवार को बिना बताए घर से चली गई। दोनों गाजियाबाद में एक किराए के मकान में रहकर प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करने लगीं। उनका पता न मिलने पर एक युवती के पिता ने आईजीआरएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.