हरिद्वार, अप्रैल 17 -- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने गुरुवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और वहां की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वर्ग विशेष को खुश करने के लिए बहुसंख्यक समाज पर हो रहे अत्याचारों को नजरअंदाज कर रही सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी केवल मुसलमानों के ही नहीं, बल्कि हिंदुओं के वोटों से भी सत्ता में आई हैं। इसके बावजूद वह हिंदुओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। आए दिन बंगाल में साधु-संतों, सनातन धर्म के अनुयायियों और मंदिरों पर हमले हो रहे हैं, जिन्हें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.