मैनपुरी, मार्च 16 -- मैनपुरी भाजपा में अब ममता का राज चलेगा। प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्यमंत्री की मौजूदगी में चुनाव प्रभारी एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा ने ममता राजपूत को भाजपा का नया जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। नाम पहले से चल रहा था। लेकिन ममता ही जिलाध्यक्ष बनेंगी इसकी उम्मीद अपेक्षित नहीं थी। राहुल चतुर्वेदी को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं के बीच ममता को जिलाध्यक्ष बनाया गया तो भाजपाई चौंक गए। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण, एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा यूं तो पार्टी नेताओं की मौजूदगी में नए जिलाध्यक्ष के नाम पर सहमति जताने आए थे। लेकिन जब वे पार्टी कार्यालय पर पहुंचे तो उस समय ही लग गया था कि जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की पटकथा पहले से तैयार है। दोपहर एक बजे के करीब लखनऊ से श्रीचंद्र शर्मा के मोबाइल पर एक मैसेज आया। ये मैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.