शैलेंद्र श्रीवास्तव लखनऊ, फरवरी 6 -- समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले वोट बचाने की जंग लड़ेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव भी ममता बनर्जी की तरह एक-एक वोट बचाने के लिए लड़ेंगे। जरूरत पड़ने पर विधिक प्रक्रिया भी अपनाएंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से साफ कह दिया है कि विधानसभा चुनाव जीतना है, तो एसआईआर की धांधली पर जीत दर्ज करनी होगी। पीडीए खासकर मुस्लिमों का वोट कटने से रोकना होगा। समाजवादी पार्टी मुस्लिम और यादव (एमवाई) फैक्टर से कई सीटों पर चुनाव जीतती रही है। पार्टी का आंतरिक मत है कि उत्तर प्रदेश में करीब 20 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं। सूबे की करीब 143 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम अपना असर रखते हैं। पार्टी का मानना है कि 70 सीटों पर मुस्लिम आबादी 20 से 30 फीसदी के बीच है, जबकि 73 सीटें ऐसी हैं जहां मुसलमान 30 प्रतिशत से ज्यादा हैं। अखि...