सोनभद्र, अगस्त 19 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय मनोरंजन केंद्र चार में मीमांसा महिला मंडल की तरफ से मंगलवार को तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग किया। तीज प्रतियोगिता की विजेता तीज क्वीन ममता गैडले बनी। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को अपने अंदर के हुनर को पहचानने और आगे आकर अपने हुनर को समाज के सामने प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। वहीं तीज प्रतियोगिता की विजेता तीज क्वीन ममता गैडले बनी। फर्स्ट रनरअप प्रियंका कुशवाहा एवं सेकेंड रनरअप ज्योति गुप्ता रही। कार्यक्रम में महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.