मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता नवजात बच्चों को जन्म के बाद प्रसव कक्ष में टीका दिलाने की जिम्मेदारी ममता कार्यकर्ताओं को दी गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के बाद यह निर्देश सभी जिलों को दिया गया है। इसमें कहा गया है कि प्रसव कक्ष में नवजातों को टीका लगाया गया या नहीं ममता कार्यकर्ता इस पर नजर रखेंगी और इसकी रिपोर्ट भी तैयार करेंगी। इसके प्रति जगरूक करने के लिए सभी टीकाकरण केंद्रों पर दो साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके अलावा एएनएम को जिम्मेदारी दी गई कि वह माताओं को समय से टीकाकरण के बारे में बताएं और इसके महत्व पर चर्चा करें। विभाग की समीक्षा में कहा गया कि सभी जिलों को टीकाकरण का रिकार्ड तैयार करने के लिए नौ तरह के रजिस्टर दिए गए हैं। इन रजिस्टरों पर सभी प्रखंड के टीकाकरण की पूरी रिपोर्ट की इंट्री की जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.