मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ममता और उनके तीन मासूम बच्चों की मौत के मामले में 24 दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। 10 जनवरी को लापता हुई ममता और उनके तीनों बच्चों का शव नदी से बरामद हुआ था। इसके बाद से ही यह मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गठित एसआईटी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। लेकिन, अबतक मौत की सही वजह साफ नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में मृतका के पति की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस के पास अभी तक कोई ऐसा पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है, जिससे उसे सीधे तौर पर आरोपी बनाया जा सके। एसआईटी वर्तमान में पति समेत अन्य संदिग्धों के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और पारिवारिक विवादों से जुड़े सुराग तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.