वाराणसी, दिसम्बर 22 -- उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है। अवैध संबंधों के शक में एक ऑटो चालक पति ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी के साथ ऐसी दरिंदगी की, जिसे सुनकर रूह कांप जाए। आरोपी ने पहले मफलर से गला घोंटकर पत्नी की हत्या की, फिर उसकी पहचान मिटाने के लिए ईंट से चेहरा कूंच दिया और दोनों पैर तोड़कर शव को बगीचे में छिपा दिया। रविवार को लहूलुहान शव मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चोलापुर थाना क्षेत्र के कैथोर गांव की है। यहाँ गांव के ही सोनू ने दयाराम यादव के बगीचे में पशुओं के चारे (बजड़े के डंठल) का ढेर लगा रखा था। रविवार सुबह करीब आठ बजे जब सोनू चारा उठाने बगीचे में पहुंचा, तो डंठल के नीचे छिपाई गई एक महिला की क्षत-विक्षत लाश देख...