बदायूं, जनवरी 12 -- बदायूं, संवाददाता। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ व राजस्थान से भुना चना सप्लाई स्थानीय जनपद को हो रहा है। भुना चना के लिए उझानी बड़ी मंडी बन चुकी है यहां से ही बदायूं शहर और देहात की मंडियों और बाजारों तक सप्लाई हो रहा है। मिलावटखोरों ने भुना चना भी जहरीला बना दिया है। ज्यादा पीला दिखाने के लिए कपड़ा रंगने वाले केमिकल औरामाइन से चना रंगना शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शासन के आदेश के बाद छापामारी की है लेकिन अभी तक हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। गैर राज्यों से ही तैयार होकर रंगा हुआ चना आ रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग के पास आदेश आ चुका है और विभाग को भनक भी लग चुकी है कि औरामाइन केमिकल्स लगा हुआ चना मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ व राजस्थान से बदायूं के उझानी में आता है। यहां से बिल्सी, बिसौली, सहसवान, वजीरगंज, बदायूं, दा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.